हरियाणा के पानीपत जिले के नंगला आर गांव में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों को आशंका थी कि आग रिहायशी इलाके तक पहुंच सकती है, जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही घंटों में गांव में रखा ईंधन और उपले जलकर पूरी तरह राख हो गए। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे पूरे गांव का ईंधन जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर सहायता देने की मांग की है। : Source Post navigation रामकी कंपनी 80 लाख रुपये बकाया लौटाएगी