रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 70 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र देकर पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया। सिविल लाइन और खम्हारडीह थाना पुलिस के काम की सराहना की गई। कमिश्नरेट रायपुर के एसीसीयू, उत्तर जोन, मध्य जोन और पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए समर्पण, त्वरित कार्रवाई और जनता के प्रति जिम्मेदारी जरूरी है। मध्य जोन के थाना सिविल लाइन की टीम को मोबाइल झपटमारी के आरोपी को गिरफ्तार करने पर सम्मानित किया गया। उत्तर जोन के थाना खम्हारडीह क्षेत्र स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली क्राइम ब्रांच और थाना खम्हारडीह की संयुक्त टीम को भी सम्मान मिला। कमिश्नर कार्यालय के अफसरों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित कांबले और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रायपुर पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया जाता है।

: Source