रायपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जहां 257 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित किया और युवाओं को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। रेलवे, पोस्टल, स्वास्थ्य मंत्रालय, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके मुख्य अतिथि रहे। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। आयोजन को आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया। यह रोजगार मेला का 19वां चरण था। कुल 803 चयनित अभ्यर्थियों में से 257 अभ्यर्थी कार्यक्रम में फिजिकली मौजूद रहे। : Source Post navigation रायपुर पुलिसिंग में उत्कृष्टता का सम्मान सोनम वांगचुक: मैं बेरोजगार नहीं, आलसी नहीं