जालंधर सेंट्रल टाउन स्थित गुरुद्वारा दीवान अस्थान में गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों और युवाओं को गुरबानी, पंजाबी भाषा, सिख इतिहास व संस्कारों से जोड़ने के लिए 13 दिवसीय विशाल गुरमति कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 1 जून से 13 जून तक प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक चलने वाले इस नि:शुल्क कैंप में 5 से 20 वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। नौजवान सभा द्वारा आयोजित इस कैंप में बच्चों को गुरबानी उच्चारण, गुरुमुखी, नितनेम, दस्तार सजाने, तबला व हारमोनियम वादन के साथ सेवा भाव, अनुशासन और लंगर मर्यादा का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। सभा के प्रधान जसकीरत सिंह जस्सी ने बताया कि पहली बार लगातार 13 दिनों का कैंप लग रहा है, जो बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर कर धार्मिक जागरूकता व अच्छे संस्कार देगा। कैंप में अभिभावकों के लिए भी रोज एक घंटे का विशेष सत्र होगा। इसमें प्रसिद्ध कथावाचक बीबी जसजीत कौर तथा सुखजीत सिंह बच्चों को गुरुओं के इतिहास और शहादतों की जानकारी देंगे। इस आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रेजीडेंट मोहन सिंह तथा जनरल सेक्रेटरी गुरमीत सिंह बिट्टू विशेष सहयोग दे रहे हैं। कैंप के दौरान बावा गाबा, हरमनजोत सिंह, गुरनीत सिंह, परमिंदर सिंह, अनमोल सिंह, भवजोत सिंह, जसदीप भसीन, भवराज सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रभगुन सिंह, जसबीर सिंह और अजमेर सिंह मौजूद रहेंगे। सभा ने अधिक से अधिक बच्चों व अभिभावकों से इसमें भाग लेने की अपील की है।

: Source