अमृतसर के केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के मार्गदर्शन में पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई। इस अनोखे अभियान के तहत लोगों को दूध, दही, लस्सी और देसी घी वितरित कर पंजाब की गौरवशाली संस्कृति, स्वस्थ परंपराओं और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब की धरती हमेशा से वीर-सपूतों और दूध-दही के खान-पान के लिए जानी जाती रही है। लेकिन दुर्भाग्यवश पिछली सरकारों की गलत नीतियों और राजनीतिक स्वार्थों ने राज्य के युवाओं को नशे के दलदल में धकेल दिया है, जिससे आज हजारों हंसते-खेलते परिवार बर्बाद हो रहे हैं। : Source Post navigation अपाहिज आश्रम में निशुल्क नेत्र जांच, मेडिकल शिविर 7 को बिजली मंत्री के आश्वासन पर कर्मचारियों की हड़ताल खत्म