पावरकॉम के आउटसोर्स नोडल कंप्लेंट सेंटर, सुविधा सेंटर समेत अन्य कर्मचारियों की बैठक रविवार को खन्ना में बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और पावरकॉम अधिकारियों के साथ हुई। बैठक में पावरकॉम के ट्रांसको आउटसोर्स वर्कर्स यूनियन, संयुक्त थर्मल प्लांट कर्मचारी संघर्ष समिति और आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में बिजली मंत्री ने कर्मियों को आश्वासन दिया कि उन्हें 15 जून तक ठेकेदारी सिस्टम के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस लेकर सोमवार से काम पर लौटने का ऐलान किया। बिजली मंत्री ने कहा कि अपना एक प्रतिनिधि प्रशासन को सौंपें ताकि आउटसोर्स कर्मचारियों के सारी ड्यूटी रिकॉर्ड की जांच की जा सके। जांच के बाद पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को उनकी योग्यता, अनुभव, आंतरिक परीक्षा के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। : Source Post navigation पंजाब की पहचान दूध-दही, नशा नहीं: चुघ ‘इतिहास में महाराजा रणजीत सिंह से जुड़ी महिलाओं को मिले सही पहचान और आदर’