हरियाणा के पंचकूला में BJP की संगठनात्मक बैठक शुरू हुई है। इस बैठक में SIR की प्रक्रिया और संगठन मजबूत पर चर्चा होगी। विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व मोर्चों के अध्यक्ष मौजूद हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी बैठक में शामिल हैं। संगठन तथा सरकार के बीच तालमेल पर चर्चा होगी। विधानसभा और जिला स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा होगी। विधायकों को मतदाता सूचियों पर नजर रखने के लिए कहा जाएगा। एसआइआर प्रक्रिया को लेकर हर विस प्रत्याशी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विकास योजनाओं की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की जाएगी। पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा और आगे की योजनाओं पर बात की जाएगी। सरकार और संगठन के बीच समन्वय पर जोर दिया जाएगा।

Source: Source