कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के अपने 20 मेडिकल कॉलेजों में बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए MBBS और BDS की 700 सीटें आरक्षित की हैं। इन सीटों पर प्रवेश NEET UG मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। पहले 31 मई निर्धारित अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 21 जून 2026 कर दिया गया है। यह सुविधा संगठित क्षेत्र में कार्यरत ESIC से जुड़े बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए है। पात्र विद्यार्थी ESIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। देशभर के 20 ESIC मेडिकल कॉलेजों में ये 700 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें MBBS और BDS शामिल हैं। जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2526 जारी किया गया है। श्रम विभाग ने सभी पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की अपील की है। यह योजना मजदूर परिवारों के बच्चों के लिए स्वर्णिम अवसर है। Source: Source Post navigation छविंद्र कर्मा का बड़ा दावा: बस्तर में नक्सली फिर कर रहे भर्ती, गणेश उइके जिंदा, सरकार के दावे गलत बिजली गिरने से रेल सेवाएं ठप, सिग्नल उपकरण हुए खराब; घर में भी लगी आग