IPL 2026 के फाइनल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम सिर्फ RCB की खिताबी जीत का गवाह नहीं बना, बल्कि क्रिकेट का एक यादगार पल भी देखने को मिला। ट्रॉफी सेलिब्रेशन के दौरान कैमरे विराट कोहली और आईपीएल में सनसनी मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर टिक गए। वैभव ने विराट से पहले नमस्ते की और फिर दोनों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। विराट ने वैभव से मुलाकात की और उसे कुछ गुरु मंत्र भी दिए। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। विराट ने वैभव के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। वैभव ने इस सीजन में ऑरेंज कैप जीती थी और 776 रन बनाए थे। फैंस दोनों की इस मुलाकात को बेहद पसंद कर रहे हैं। यह मुलाकात भारतीय क्रिकेट की आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

Source: Source