JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने के बाद पहले से सफल अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। पास अभ्यर्थियों ने सरकार के फैसले पर निराशा जताई है। कुछ अभ्यर्थी अपनी बात रखते हुए भावुक भी हो गए। उनका कहना है कि उन्होंने निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत परीक्षा में हिस्सा लिया था। सफल अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया कि उनकी मेहनत का परिणाम क्यों रद्द किया जा रहा है। उनका कहना है कि अगर परीक्षा में गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच जरूर होनी चाहिए। अभ्यर्थियों ने दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भी समर्थन किया। उनका तर्क है कि अनियमितता में शामिल लोगों को हटाया जाए, लेकिन सभी सफल उम्मीदवारों को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है। अभ्यर्थियों को डर है कि परीक्षा रद्द होने से उनका भविष्य प्रभावित हो जाएगा। उनका कहना है कि लंबे समय की मेहनत और तैयारी पर संकट खड़ा हो गया है। JSSC-CGL को लेकर छात्रों और सफल अभ्यर्थियों के बीच विरोध लगातार जारी है। अभ्यर्थी सरकार से अपने भविष्य को सुरक्षित रखने और मामले का उचित समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं।

Source: Source