अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन से बद्तमीजी के आरोप पर विधायक के समर्थकों ने नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar Beaten) की बेदम पिटाई कर दी। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने नायब तहसीलदार सीतापुर थाने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि विधायक की बहन राजापुर उपतहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार से एक फाइल पर हस्ताक्षर कराने गई थी। इस पर तहसीलदार ने कहा कि तुम होती कौन हो? हस्ताक्षर करने के लिए कहने वाली। इसके बाद उसे तहसील से बाहर करने के लिए भी कहा गया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

Source: Source