प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को देखते हुए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पटियाला रेंज के चार जिलों में पुलिस ने विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पटियाला, संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला में देर रात तक जांच और नाकेबंदी की गई। अभियान का नेतृत्व बरनाला के एसएसपी सरफराज आलम ने किया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर की गई। अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर नजर रखना और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करना था। चारों जिलों में करीब 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस टीमों ने होटल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य संवेदनशील स्थानों की जांच की। पटियाला, संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला में कई स्थानों पर विशेष नाकेबंदी की गई। सीसीटीवी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और लोगों में भरोसा बढ़ाने के लिए अचानक चेकिंग भी की जाएगी।

Source: Source