मध्य प्रदेश में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान बलवीर जाटव के रूप में हुई है। बताया गया कि अंडों को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी झगड़े में बदल गया। व्यस्त सड़क पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। हमले में बलवीर जाटव की मौत हो गई। उनके साथ मौजूद दो अन्य साथी भी हमले में घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है। Source: Source Post navigation किराए के बैंक खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क, कमीशन लेकर ट्रांसफर होती थी ठगी की रकम नालंदा में जमीन विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, सात पर मामला दर्ज