महाराष्ट्र के अंबरनाथ में बीजेपी और MNS कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद एक कार्यालय के कुछ हिस्से पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई होने लगी। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान MNS के अंबरनाथ शहर अध्यक्ष शैलेश शिर्के ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिवाजीनगर पुलिस थाने के परिसर में शैलेश शिर्के के साथ मारपीट की। इस दौरान उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। विवाद के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटाकर घटना से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट को लेकर आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। Source: Source Post navigation FCRA विधेयक पर मायावती का विपक्ष से सवाल, ‘संसद ठप करके किसे फायदा पहुंचा रहे हो?’