प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव जिले में नाहटा ग्रुप से जुड़े तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। भोपाल और रायपुर से पहुंची केंद्रीय टीमों ने वित्तीय लेनदेन, आयकर रिटर्न और संदिग्ध दस्तावेजों की जांच शुरू की। अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय व्यावसायिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई। हालांकि, छापेमारी किस मामले या आरोप की जांच के तहत की गई, इसका आधिकारिक खुलासा अभी नहीं हुआ है। Source: Source