हरियाणा के अंबाला शहर के मंडौर क्षेत्र में जिन्दल पेट्रो के गोदाम में सोमवार को भीषण आग लग गई। गोदाम में पेट्रोल, डीजल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें आसमान तक उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पेट्रोलियम उत्पाद होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मुश्किल आ रही है। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग में लाखों रुपये के सामान के जलने की आशंका है। Source: Source Post navigation सूर्या हत्याकांड: मुख्य आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलने से पहले नोटिस चस्पा, SDM ने कराई मुनादी पंजाब के किसानों का मोहाली से चंडीगढ़ कूच: बुड़ैल जेल के पास पुलिस ने सील किए बॉर्डर, डल्लेवाल की अगुवाई में आंदोलन जारी