अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार और ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से नौ अवैध पिस्तौल बरामद की गईं। पुलिस ने 6.311 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के विदेशी हैंडलरों से संपर्क की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, विदेश में बैठे हैंडलरों के निर्देश पर हथियार और ड्रग्स की खेप आरोपियों तक पहुंचाई जाती थी। इसके बाद आरोपी इन्हें आगे बताए गए लोगों तक पहुंचाते थे। जांच एजेंसियां नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की पड़ताल कर रही हैं। इस मामले में अमृतसर के कैंटोनमेंट और छेहरटा थानों में कुल तीन FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों और तस्करी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित हथियार और नशे के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। Source: Source Post navigation रतिया में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 7.12 ग्राम हेरोइन और 1.23 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद नूरमहल में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 33 नशीली गोलियों के साथ दो युवक गिरफ्तार