रोहतक के लाढौत फाटक के पास एक युवक ने कल शाम को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने दोस्तों द्वारा दी गई धमकी की रिकार्डिंग परिवार को भेजी थी। सुसाइड की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान करीब 26 वर्षीय रमन निवासी गांव नारा पानीपत के रूप में हुई, जो शीला बाईपास के पास पीजी में रहता था। रमन ने बीएससी फार्मेसी कर रखी है और सरकारी नौकरी के लिए ऑनलाइन कोचिंग ले रहा था। शाम के समय वह लाढौत फाटक के पास पहुंचा और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सरकारी नौकरी की तलाश में था मृतक मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रमन सरकारी नौकरी की तलाश में था, जिसके लिए ऑनलाइन कोचिंग भी ले रहा था। फार्मेसी में बीएससी करने के बाद कई बार फार्म भर चुका था, लेकिन नौकरी नहीं लग रही थी। अब भी कोचिंग लेकर तैयारी में जुटा हुआ था। फोन पर दोस्तों की रिकार्डिंग परिवार को भेजी रमन के परिजनों ने बताया कि मरने से पहले परिवार को रमन के फोन से एक मैसेज आया, जिसमें रमन के दोस्तों की रिकार्डिंग थी। उसमें कई बातें और धमकी दी जा रही थी, जिसके कारण रमन आत्महत्या करने पर विवश हो गया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस मामले में कर रही जांच जीआरपी जांच अधिकारी भारती ने बताया कि सवा 5 बजे सूचना मिली कि एक युवक ट्रेन से कट गया है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर 3 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द आरोपियों को काबू कर पूछताछ करेगी। Source: Source Post navigation पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल में 76 वर्षीय की मौत जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को आतंकी धमकी, प्रॉक्सी संगठन ने जारी की कथित हिटलिस्ट