छत्तीसगढ़ के 3,200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को अदालत ने 30 नवंबर तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की रिमांड पर भेज दिया है। विकास अग्रवाल को विदेश से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे उन्हें रायपुर की अदालत में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात अदालत में सुनवाई हुई। एसीबी कोर्ट में न्यायाधीश की अनुपस्थिति के कारण चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश बृजेश राय की अदालत में सुनवाई की गई। जांच एजेंसी ने आरोपी से पूछताछ के लिए 6 दिसंबर तक रिमांड की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने केवल 30 नवंबर तक की रिमांड मंजूर की। अब EOW आरोपी से कथित शराब घोटाले से जुड़े मामलों में पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी को घोटाले से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने की उम्मीद है। इस मामले में आगे की जांच और पूछताछ पर सबकी नजरें टिकी हैं। Source: Source Post navigation कैथल में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस का बड़ा छापा, स्निफर डॉग के साथ 150 जवानों ने 20 घर खंगाले