बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 14 वर्षीय बेटे और सात वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार लखीमपुर में शादी समारोह से लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Source: Source