छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस के विरोध पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि परिसीमन कोई चोरी-छिपे उठाया गया कदम नहीं है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि परिसीमन संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। उनके मुताबिक, इस प्रक्रिया का उद्देश्य देश में जनप्रतिनिधित्व के अवसरों को बढ़ाना है। इससे अधिक लोगों को जनसेवा और राजनीति में भागीदारी का अवसर मिल सकता है। उन्होंने कहा कि परिसीमन से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण संभावनाएं पैदा होंगी। मुख्यमंत्री ने इस प्रक्रिया को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं, परिसीमन को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध जता रही है। केंद्र सरकार की मंशा पर विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस तेज हो गई है। Source: Source Post navigation कपूरथला में 4 और 5 दिसंबर को जनसभाएं करेंगे CM भगवंत मान, लोगों की समस्याएं सुनेंगे मुख्यमंत्री