अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघिन के हमले में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बांधा गांव निवासी धरमजीत घृतलहरे के रूप में हुई है। वह अपने साथियों के साथ जंगल में करील-पुटू यानी मशरूम लेने गया था। जंगल के घने हिस्से में पहुंचने पर झाड़ियों में घात लगाए बाघिन ने उस पर हमला कर दिया। बाघिन ने युवक की गर्दन को जबड़े में दबोच लिया। गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ मौजूद लोग बाघिन के आक्रामक व्यवहार के कारण उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। अचानकमार टाइगर रिजर्व के एसडीओ समीर जोनाथन ने घटना की पुष्टि की है। वन विभाग के अनुसार, इलाके में दो से तीन बाघ सक्रिय हैं। इनमें एक बाघिन ने हाल ही में शावकों को जन्म दिया है, जिसके कारण वह अपने क्षेत्र में आक्रामक थी। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम ने शव को जंगल से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विभाग ने ग्रामीणों को जंगल के गहरे और संवेदनशील इलाकों में नहीं जाने की सख्त सलाह दी है। Source: Source Post navigation मुंबई में RTO के ‘सिलेबस से बाहर’ मराठी सवालों पर ड्राइवरों का विरोध, ऑटो-टैक्सी हड़ताल से यातायात प्रभावित सुकमा में खेत में मिर्ची तोड़ते समय जहरीले सांप ने महिला को 3 बार डसा, मौत; 6 बच्चे हुए अनाथ