अबोहर की मलूकपुरा माइनर नहर में मिले अज्ञात शव की पहचान श्रीमुक्तसर साहिब के संदीप कुमार के रूप में हुई है। संदीप सब्जी बेचने का काम करता था और एक बच्चे का पिता था। वह रविवार सुबह घर से निकला था और शाम तक वापस नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की और नहर किनारे उसकी बाइक, चप्पलें और मोबाइल फोन पड़ा मिला। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। संदीप के परिजनों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर शव उन्हें सौंप दिया। शव मिलने के संबंध में संबंधित स्थानीय पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई करेगी। संदीप कुमार की उम्र लगभग 35 वर्ष थी। वह दोदेवाला गांव का निवासी था। पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति की मदद से शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया था।

Source: Source