रायपुर जिले से सटे अभनपुर में नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ के बीच विवाद का मामला सामने आया है। नगर पालिका अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे पर सीएमओ निलेश केरकेट्टा से अभद्रता करने का आरोप है। वायरल वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। आरोप है कि करीब 20 मिनट के विवाद में सीएमओ को बार-बार गालियां दी गईं। विवाद के दौरान नगर पालिका के उप अभियंता दुशात चौहान को भी कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामला बढ़ने पर नगर पालिका परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि कांग्रेस नेता डंडा लेकर सीएमओ की ओर दौड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। विवाद की वास्तविक वजह का भी पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। Source: Source Post navigation चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 7 घायल लखनऊ में DRI की बड़ी कार्रवाई, हाथीदांत की 54 कलाकृतियों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार