चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दवाड़ा टनल में गुरुवार सुबह दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। हादसा करीब सुबह 6:30 बजे हुआ। दोनों ट्रकों में कुल 11 लोग सवार थे। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। एक ट्रक पंजाब का था, जिसमें नौ लोग सवार थे। दूसरा ट्रक मंडी का बताया जा रहा है और उसमें दो लोग सवार थे। टक्कर के बाद टनल में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया। हादसे के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। Source: Source Post navigation छतरपुर में गल्ला व्यापारी से ₹1.70 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की बट से किया हमला अभनपुर में कांग्रेस नेता पर FIR, CMO को गाली देने और इंजीनियर को जान से मारने की धमकी का आरोप