अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 5 किलो हेरोइन और 15 पिस्तौल बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार मॉड्यूल पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी जाने वाली खेप को हासिल करता था। इसके बाद नशे और हथियारों को आगे सप्लाई किया जाता था। कार्रवाई की जानकारी आईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय दीपक और 28 वर्षीय शुभप्रीत सिंह उर्फ शुभ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों करीब पांच से छह महीने से इस नेटवर्क से जुड़े थे। दीपक वेल्डिंग का काम करता था, जबकि शुभप्रीत मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाता था। जांच में पाकिस्तान में मौजूद तस्करों और उत्तरी अमेरिका में बैठे एक विदेशी हैंडलर से कथित संबंध सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन का पता लगा रही है। Source: Source Post navigation रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार; 4.50 लाख की संपत्ति बरामद फाजिल्का में झाड़ियों में मिला महिला का शव, पेट में लगा था इंजेक्शन; पहचान में जुटी पुलिस