अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो AK-47 राइफल बरामद हुई हैं। पुलिस ने तीन मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे एक हथियार तस्कर से संपर्क की बात सामने आई है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी पंजाब में सक्रिय आपराधिक तत्वों तक हथियार पहुंचाते थे। मामले में थाना छेहर्टा में FIR दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में हथियारों की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक भी खंगाल रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार आगे किन लोगों तक पहुंचाए जाते थे। विदेश में बैठे तस्कर से संपर्क और संभावित सीमा पार कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि नेटवर्क में गिरफ्तार तीन आरोपियों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

Source: Source