अमृतसर के थाना रमदास अंतर्गत रावी दरिया चहड़पुर इलाके में चोरी की एक गंभीर वारदात सामने आई है। तरनतारन के मुरादपुरा निवासी कंवलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काम के सिलसिले में चहड़पुर आए थे और अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने गाड़ी का लॉक तोड़कर उसके अंदर रखी .32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल चोरी कर ली। शाम करीब 5 बजे जब पीड़ित ने वापस आकर देखा तो पिस्टल गायब थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है और एएसआई जसबीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ के जरिए चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

Source: Source