अमृतसर के जुझार सिंह एवेन्यू में मंगलवार दोपहर एक युवक ने पहले 2 कुत्तों को गोली मारी, फिर अपनी मां को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा दिया। इस घटना में चारों की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 50 वर्षीय हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो करीब 7 साल पहले इंग्लैंड से भारत आया था। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था। उसकी पत्नी भी पहले उसे छोड़कर जा चुकी थी। परिजनों के मुताबिक, वह अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Source: Source