अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है, जो श्री अकाल तख्त साहिब में 29 जून को प्रस्तावित पेशी से पहले पार्टी की रणनीति के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल बैठक में शामिल होने के लिए अमृतसर में मौजूद हैं। आज सुबह 11:30 बजे सर्किट हाउस में दोनों नेता एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें पार्टी अकाल तख्त में पेशी को लेकर अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट कर सकती है। गौरतलब है कि अकाल तख्त सचिवालय ने पार्टी के सिख विधायकों और मंत्रियों को पेश होने का निर्देश दिया है। हालांकि सीएम मान को कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि बुलावे पर वे जरूर जाएंगे। अधिकांश विधायक बुलावे का सम्मान करने के पक्ष में हैं। बैठक के बाद दोपहर 2:30 बजे सीएम मान सुल्तानविंड रोड स्थित नए ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। राजनीतिक गलियारों में इस बैठक के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Source: Source