चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एक कॉलेज के बाहर छात्र के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 26 सेकेंड के इस वीडियो में तीन युवक एक छात्र के साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट करते दिख रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव करने के बजाय तमाशबीन बने रहे और कुछ युवक तो मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। पीड़ित युवक खुद को बचाने के लिए कॉलेज गेट के अंदर तक भागा, लेकिन हमलावरों ने उसे नहीं छोड़ा। एक हमलावर को सड़क पर खड़े कुत्ते को लात मारते हुए भी देखा गया है। अभी तक इस घटना की सही तारीख का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही पीड़ित या कोई अन्य व्यक्ति शिकायत दर्ज कराएगा, वीडियो के आधार पर गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation फरीदाबाद पुलिस स्टेशन में बड़ी सेंध: ITI ट्रेनी ने उड़ाए 32 हथियार, 4 राज्यों में फैला था तस्करी का जाल महाराष्ट्र TET 2026 पेपर लीक का भंडाफोड़: 1.5 करोड़ की डील में 3 गिरफ्तार, कई राज्यों में फैले तार