शहजादपुर (अम्बाला) अम्बाला के बिचपड़ी में जमीन और खेत से मिट्टी बेचने के बाद मिले पैसों को लेकर छिड़े विवाद में हुई 3 हत्याओं के बाद रविवार को गांव में मातम छाया रहा। दिनभर पोस्टमार्टम के बाद शवों के गांव पहुंचने की उम्मीद में लोग जुटे रहे। 40 वर्षीय संदीप व उसके 50 वर्षीय चाचा महिंद्र का जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम हुआ, जबकि संदीप की दादी 95 वर्षीय इसरो देवी का पोस्टमार्टम अम्बाला सिटी सिविल अस्पताल में हुआ। इसरो देवी का शव शाम करीब 5 बजे पहुंच गया था। इसके बाद करीब साढ़े 6 बजे संदीप व महिंद्र के शव पहुंचे। तीनों का अंतिम संस्कार रविवार शाम करीब 7 बजे किया गया। इसरो देवी को मुखाग्नि उनके तीसरे बेटे जगबीर ने दी, जो गांव में नहीं, बल्कि ससुराल में रहता था। वहीं, महिंद्र की पत्नी सुनीता देवी अभी भी जीएमसीएच चंडीगढ़ में जिंदगी के लिए जूझ रही है, जिसके चेहरे में गोली फंसी हुई है। अभी ऑपरेशन नहीं हुआ है। दूसरी तरफ शहजादपुर पुलिस ने संदीप की पत्नी नेहा देवी के बयान पर ससुर सतवीर सिंह, सास ऊषा देवी व हत्याकांड को अंजाम देने वाले देवर अभिषेक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। नेहा देवी को उसके मायके वाले रात में गोबिंदपुर ले गए थे, लेकिन नेहा रविवार को अपने पति, दादी सास व चाचा ससुर के संस्कार में शामिल हुई। नेहा के मुताबिक परिवार में जमीन और खेत से मिट्टी बेचने के बाद मिले पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। ससुर सतबीर सिंह और देवर अभिषेक ने मिट्टी बेचकर मिले रुपयों को आपस में बांट लिया था, जबकि संदीप और उसके चाचा महिंद्र सिंह को हिस्सा नहीं दिया, जिससे विवाद बढ़ता गया। : Source Post navigation गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड के रूम पर वाइफ का मर्डर:डेडबॉडी बाथरूम में बंद कर पति और प्रेमिका फरार, तीन महीने पहले हुई थी शादी शिमला रिज पर हुक्का पीते हुए हरियाणा के टूरिस्ट पकड़े:पुलिस ने खदेड़ा, पेड़ के नीचे छांव में बैठे, लोगों ने जताई नाराजगी