लुधियाना के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आए दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया। शनिवार दोपहर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया। इमरजेंसी वार्ड के बाहर दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। अचानक हुए हंगामे से अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। विवाद के दौरान एक पक्ष की गाड़ी पर हथौड़ों से हमला कर तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग गाड़ी पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल परिसर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इमरजेंसी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में हिंसक झड़प से मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अस्पताल में मारपीट और हंगामे की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। घटना के दौरान अस्पताल की सुरक्षा और पुलिस की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई की संभावना है और मामले की जांच की जा रही है। Source: Source Post navigation जालंधर में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में 8 युवतियां और 4 युवक हिरासत में