आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक जिला परिषद हाई स्कूल के अंदर एक हमलावर ने 10वीं कक्षा की छात्रा गोपिका पर आरी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर आरोपी ने यह वारदात को अंजाम दी। घटना से स्कूल के छात्रों और स्टाफ में सनसनी फैल गई। छात्रा को बचाने आई उसकी सहेली लक्ष्मी भी घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कूल प्रशासन ने घटना पर दुख जताया है। स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई है। प्रशासन ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। Source: Source Post navigation बिरगांव में 25 बोरा सरकारी चावल से भरी पिकअप पकड़ाई: भाजपा नेता भीखम साहू की गाड़ी होने का दावा, वीडियो वायरल रायपुर हिट एंड रन: स्कोडा की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, महिला और दो बच्चे घायल; हादसे से पहले MG रोड पर शराब पीते युवकों का वीडियो आया सामने