छत्तीसगढ़ के धमतरी में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पीजी कॉलेज मैदान में एक कार के भीतर मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा लगाते हुए उन्हें पकड़ा। आरोपियों से लगभग 5.40 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पीजी कॉलेज मैदान में खड़ी टाटा नेक्सॉन कार के अंदर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और दो व्यक्तियों को सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों ने अपना नाम अमीत वाधवानी और विजय ग्वालानी बताया। पुलिस जांच में उनके मोबाइल फोन में ‘All Panel Exchange’ नामक ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म की आईडी संचालित पाई गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन मोबाइल, दो रियलमी मोबाइल, 5,200 रुपये नकद और एक टाटा नेक्सॉन कार जब्त की। : Source Post navigation बिहार में 1433 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, एक्शन में सम्राट सरकार पैन कार्ड मामले में आजम खान को हुई 10 साल की सजा