बिहार में संगठित और आदतन अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. एडीजी सुधांशु कुमार के अनुसार BNSS की धारा 107 के तहत 1,433 अपराधियों की पहचान की गई है, जिन्होंने अवैध संपत्ति अर्जित की थी. 428 मामलों में जब्ती प्रस्ताव कोर्ट भेजे गए हैं और 4 मामलों में आदेश जारी हो चुके हैं. साथ ही लाखों लोगों पर निवारक कार्रवाई, हजारों गिरफ्तारियां और सख्त निगरानी अभियान भी चलाया गया है.

: Source