रायपुर पुलिस ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में बैठकर मोबाइल और ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स के जरिए हार-जीत पर दांव लगवा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 45 हजार रुपए से अधिक नकदी और करीब 10 लाख रुपए कीमत की किया सेल्टोस कार जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ मुकीम, करण पिंजानी, शेख आसिफ और इमाम अहमद के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही ID बेचने वालों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे ALL Panel Exchange, Nasib 7777, Golden Exchange, JMDBET, UNCLEBET9, GOLD24PRO, BIGEXCHANGE9 और OSHO777 के जरिए सट्टा खिला रहे थे।

: Source