उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को देहरादून पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार किया है। उनके भतीजे सत्येंद्र राठौड़ को बरेली से पकड़ा गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के मुताबिक पप्पू गिरधारी पर 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पप्पू गिरधारी ने कहा कि उनके जेल जाने से पत्नी को खुशी होगी। उनका यह बयान सुर्खियों में है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। Source: Source Post navigation न OTP दिया, न ऑनलाइन शॉपिंग की, फिर भी रायपुर में SBI क्रेडिट कार्ड से निकल गए 1.96 लाख रुपए