Vat Savitri Vrat 2026: हिंदू परंपरा में स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए तमाम व्रत का पालन करती हैं. वट सावित्री व्रत भी सौभाग्य प्राप्ति के लिए एक बड़ा व्रत माना जाता है. यह ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है. इस बार यह व्रत 16 मई को किया जाएगा. वट सावित्री का व्रत सम्पूर्ण परिवार को एक सूत्र में बांधे भी रखता है. वट वृक्ष (बरगद) एक देव वृक्ष माना जाता है जिसमें ब्रह्मा, विष्णु, महेश और सावित्री रहते हैं.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]