लुधियाना में Blinkit के डिलीवरी ब्वॉय से लूट का मामला सामने आया है। घटना प्रभु चौक, बसंत एवेन्यू के पास हुई। डिलीवरी देने जा रहा युवक मोबाइल पर ग्राहक के घर की लोकेशन चेक कर रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने युवक का मोबाइल छीन लिया और मोटरसाइकिल के बॉक्स से पर्स निकाल लिया। पर्स में करीब 10 हजार रुपये की नकदी थी। पीड़ित ने जब लूट का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पीठ पर दातर से हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। उसका आरोप है कि शिकायत के बावजूद केस दर्ज कराने के लिए उसे कई बार थाने के चक्कर लगाने पड़े। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Source: Source