पंजाब सरकार ने लुधियाना के हलका वेस्ट से जुड़े आम आदमी पार्टी नेता शिव गर्ग को अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद शिव गर्ग ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। शिव गर्ग ने अग्रवाल समाज के कल्याण के लिए काम करने का संकल्प जताया। उन्होंने हलका वेस्ट के विकास को भी अपनी प्राथमिकता बताया। उनका कहना है कि वे जनता और सरकार के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में काम करेंगे। नियुक्ति के बाद लुधियाना के मोजपुरा शॉल्स बाजार एसोसिएशन के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में कई सामाजिक और राजनीतिक लोग मौजूद रहे। शिव गर्ग ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बोर्ड के माध्यम से समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। समर्थकों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं दीं। Source: Source Post navigation विजेता दहिया का आरोप: सोनम वांगचुक को जबरन हटाया गया, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बाढ़ प्रभावित परिवार को सौंपा नया घर, राहुल गांधी के आश्वासन का किया उल्लेख