नागपुर में किन्नर समाज के अंदर पीठाधीश्वर की गद्दी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. हत्या के आरोपी रहे किन्नर उत्तम बाबा सेनापति को पीठाधीश्वर बनाए जाने की खबर फैलते ही शहर के अलग-अलग किन्नर गुटों में नाराजगी फैल गई. मामला इतना बढ़ गया कि विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और पुलिस को कई जगह सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ी.