मथुरा पुलिस ने सुरीर इलाके में व्यापारी अजय अग्रवाल के घर हुई बड़ी डकैती का सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस मुठभेड़ में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश धर्मवीर और राजेंद्र मारे गए हैं. पुलिस ने इनके पास से लूटी गई नकदी और जेवरात भी बरामद कर लिए हैं.