मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक हैरान करने वाला हादसा सामने आया, जहां उफनती पुलिया में बहने के बाद भी दो लोगों की जान बच गई। घटना में एक व्यक्ति को बहाव के दौरान एक पेड़ का सहारा मिल गया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं दूसरा व्यक्ति पानी के तेज बहाव में करीब 2 किलोमीटर दूर तक बहने के बाद किनारे पर सुरक्षित मिला। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। इस घटना को लोग चमत्कार मान रहे हैं और कह रहे हैं कि किस्मत ने दोनों का साथ दिया। प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में उफनती नदियों और पुल-पुलियों को पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Source: Source