छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिर्री थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव में धान रोपाई के लिए खेत जा रहे श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली के नीचे दबने से दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Source: Source Post navigation बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर 30 किमी में 4 वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खराब सड़क बनी हादसों की वजह