ऋषिकेश में योगनगरी रेलवे स्टेशन पर अचानक शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गये. वॉशिंग लाइन पर अचानक ट्रेन अनियंत्रित हो गयी और बफर स्टॉप से जा टकराई. हादसे में ट्रेन के पीछे लगे तीन डिब्बे पटरी से उतर गये. तेज धमाके की आवाज से मौके पर अफरा तफरी मच गयी. हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है. हादसे की वजह की जांच की जा रही है.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]