रायपुर में एक्सप्रेस-वे का रास्ता खोलने के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि एक्सप्रेस-वे का रास्ता नियमों के विपरीत खोला गया है। इससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने कहा कि PWD के कुछ अधिकारी निजी बिल्डरों और भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रख रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की कि एक्सप्रेस-वे के शुरुआती सर्वे और मौजूदा बदलावों की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए। प्रदर्शन में कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। विकास उपाध्याय ने कहा कि अगर सरकार ने मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी संबंधित PWD अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी। उन्होंने मांग की कि पूरे रूट का नक्शा और फिजिबिलिटी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। कांग्रेस का दावा है कि यह बदलाव आर्थिक और निजी लाभ के लिए किया जा रहा है। : Source Post navigation एक्सप्रेस-वे विवाद: कांग्रेस का प्रदर्शन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उठाई डी-लिस्टिंग कानून पास करने की मांग