भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत मालेरकोटला जिले ने पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया है। डिप्टी कमिश्नर एवं जिला चुनाव अधिकारी विराज एस. तिड़के ने इसकी जानकारी प्रेस वार्ता में दी। जिले के 3,25,433 पंजीकृत मतदाताओं में से 3,06,653 गणना फॉर्म एकत्र कर उनका डिजिटलीकरण किया जा चुका है। यह कुल मतदाताओं का 94.23 प्रतिशत है। मालेरकोटला विधानसभा क्षेत्र में 94.88 प्रतिशत और अमरगढ़ में 93.60 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन पूरा हुआ है। अधिकारियों ने इस उपलब्धि का श्रेय बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों, चुनाव कर्मियों, मीडिया और नागरिकों के सहयोग को दिया। सत्यापन के दौरान 18,780 मामलों में मतदाता मृत, अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित, डुप्लीकेट या अन्य श्रेणियों में पाए गए। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 400 से बढ़ाकर 406 कर दी गई है। प्रारूप मतदाता सूची 13 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। 13 अगस्त से 12 सितंबर तक दावे और आपत्तियां ऑनलाइन या संबंधित बीएलओ के माध्यम से दर्ज कराई जा सकेंगी। 16 अगस्त को जिले के सभी 406 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां मतदाता अपनी जानकारी में आवश्यक संशोधन करा सकेंगे। Source: Source Post navigation भारत का स्वदेशी काल ड्रोन पाकिस्तान सीमा पर होगा तैनात, 1000 किमी तक हमले की क्षमता का दावा फिल्म पाइरेसी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 7,393 ऑनलाइन लिंक ब्लॉक करने के निर्देश