पलवल की CIA होडल टीम ने ऑटो में सवारी बनकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक यात्री से मोबाइल फोन और ₹3,500 नकद छीने थे। पुलिस के अनुसार वारदात 9 अगस्त की सुबह हुई थी। पीड़ित आदिल बाबरी मोड़ होडल से ऑटो में सवार होकर घर जा रहा था। ऑटो में ड्राइवर के अलावा दो अन्य सवारियां पहले से मौजूद थीं। कुछ दूरी पर आरोपियों ने ऑटो रुकवाकर आदिल के साथ मारपीट की। इसके बाद उसका मोबाइल और नकदी छीनकर उसे रास्ते में उतार दिया गया। शिकायत के आधार पर होडल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने गुप्त सूचना और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूंह जिले के बिसरू निवासी नजरूद्दीन उर्फ नजरू, सलाउद्दीन उर्फ सुल्ला और शाहिद के रूप में हुई है। आरोपियों को 13 अगस्त को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल कर वारदात में इस्तेमाल ऑटो, मोबाइल और नकदी बरामद करने की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस घटना स्थल की निशानदेही और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। Source: Source Post navigation पलवल के निजी कॉलेज के चेयरमैन-प्रिंसिपल समेत 4 पर केस, वेतन-पीएफ हड़पने और धमकी देने का आरोप डबवाली पुलिस ने बठिंडा से 3 हमलावर पकड़े, हत्या के प्रयास में इस्तेमाल हथियार बरामद