पलवल के हसनपुर थाना क्षेत्र में एक निजी डिग्री कॉलेज के चेयरमैन और प्रिंसिपल समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों पर धोखाधड़ी, वेतन और पीएफ की राशि हड़पने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। पुलिस ने कॉलेज के पूर्व माली हरिचंद की शिकायत पर केस दर्ज किया है। हरिचंद के अनुसार वह वर्ष 2006 से कॉलेज में माली के पद पर काम कर रहा था। उसका मासिक वेतन वर्ष 2021 तक बढ़कर ₹15,500 हो गया था। आरोप है कि वेतन खाते में डालने से पहले कॉलेज प्रबंधन उससे खाली चेक पर हस्ताक्षर करवाता था। इसके बाद खाते से पूरी रकम निकालकर उसे केवल ₹8,400 नकद दिए जाते थे। बाकी राशि पीएफ में जमा होने की बात कही जाती थी। हरिचंद का आरोप है कि उसका अक्टूबर और नवंबर का वेतन भी रोक लिया गया। बकाया वेतन और पीएफ की जानकारी मांगने पर उसे बिना नोटिस के नौकरी से निकाल दिया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। Source: Source Post navigation संभल में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 44 हथियार बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार ऑटो में सवारी बनकर लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और ₹3,500 छीने थे; पुलिस रिमांड पर भेजे गए